Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। मंशाराम हत्याकांड मे बड़ा फैसला अजय प्रतापसिंह सिंह उर्फ अजय सिपाही को कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा। अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला अजय प्रतापसिंह उर्फ अजय सिपाही को  कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा।

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, मुलायम यादव तथा अजय यादव को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

जेल में निरुद्ध आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष वाहन से जनपद न्यायालय लाया गया। पेशी के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में पुनः जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान अजय प्रताप के समर्थकों की भारी भीड़ न्यायालय परिसर में मौजूद रही। फैसले के बाद कई समर्थकों की आंखें नम हो गईं।

जेल अधीक्षक एसएम सिंह के अनुसार:
🔹 अजय सिपाही को जिला कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
🔹 अन्य दो दोषियों को सामान्य बैरक में रखा गया है।

📱 सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर बहस तेज है।
एक पक्ष इसे न्याय की जीत बता रहा है, तो दूसरा पक्ष अजय को निर्दोष बता रहा है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!