ताज़ा ख़बरें

नाबालिक बालिकाओं को सुरक्षित सर्वोपरि 2026 में 24 बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया मुखबिर तंत्र एवं तकनीक की सहायता से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोपरि :—वर्ष 2026 में 24 बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया*

*मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से नाबालिग की त्वरित दस्तयाबी*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिला टीकमगढ़ में गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी हेतु “मुस्कान अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। *पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों* को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुमशुदा नाबालिगों की खोज हेतु सुदृढ़ मुखबिर तंत्र विकसित करें,

*पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में वर्ष 2026* में अब तक जिले की विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा देश के विभिन्न महानगरों से *24 गुमशुदा नाबालिग बालक/बालिकाओं* को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है

*थाना बुडेरा* में दिनांक 04.11.2025 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री कु. रूही (परिवर्तित नाम) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 191/2025, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित* की गई। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वित कार्यवाही के माध्यम से *दिनांक 19.02.2026 को अपहृत नाबालिग बालिका* को सकुशल दस्तयाब किया गया।

विधिक प्रावधानों के अनुरूप अपहर्ता के धारा 180 बीएनएसएस एवं धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत कथन माननीय न्यायालय में दर्ज कराए गए। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में *थाना प्रभारी बुडेरा उपनिरीक्षक मनोज यादव, प्रधान आरक्षक 65 मुन्नालाल प्रजापति, आरक्षक 625 जितेन्द्र चन्देल, आरक्षक 459 ऋषि प्रताप, महिला आरक्षक 345 अनुशा बुन्देला एवं महिला आरक्षक 246 मोहनी खंगार* का विशेष योगदान रहा।

जिला पुलिस टीकमगढ़ नाबालिगों की सुरक्षा, संरक्षण एवं शीघ्र पुनर्वास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा “मुस्कान अभियान” के माध्यम से गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी हेतु निरंतर संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही कर रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!