Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कराची पाकिस्तान। पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर एक बार फिर एक कट्टरपंथी युवक ने किया हमला .। कराची पाकिस्तान से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा पर एक बार फिर एक कट्टरपंथी युवक ने किया  हमला*

*कराची पाकिस्तान से राजेश कुमार यादव की ख़ास रिपोर्ट*

इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा की सुरक्षा में तैनात लोगों ने हमलावर युवक को रोका और उसके हमले को नाकाम बनाया. इस घटना के बाद हमलावर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बीते रविवार (15 फ़रवरी) को झेलम में इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा की क़ुरान-ओ-सुन्नत रिसर्च एकेडमी में यह हमला हुआ. हमलावर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करा दी गई है. शिकायतकर्ता मोहम्मद काशिफ़ क़ुरैशी ने बताया कि बीते रविवार को इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा की लेक्चर अटेंड करने के बाद कुछ लोग इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा के साथ सेल्फ़ी लेने के लिए रुक गए थे, इसी बीच आरोपी ने इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा की कॉलर पकड़कर, उन पर घूंसे बरसाए. इस हमले की वजह से इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा का इमामा (पगड़ी) ज़मीन पर गिर गई. मोहम्मद काशिफ़ ने बताया कि हमलावर युवक इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्ज़ा का गला घोंटकने की कोशिश की. वहीं, इस मामले पर झेलम के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (DPO) तारिक़ अजीज़ सिंधु ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पाकिस्तान पीनल कोड के सेक्शन 324 (हत्या की कोशिश) के तहत FIR दर्ज की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!