निश्चिंत होकर अब कर रही हैं शासकीय दायित्वों के साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य में प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना राज्य के अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए हर दृष्टि से बहुपयोगी एवं लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका श्रीमती सेवती बाई ठाकुर के लिए अत्यंत मददगार एवं उपयोगी साबित हो रहा है। महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि का उपयोग श्रीमती सेवती बाई अपने बच्चों के शिक्षण शुल्क जमा करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यों में कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में समय पर राशि जमा हो जाने से अब वे निश्चिंत होकर शासकीय दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर पा रही है।
राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
इस योजना का सराहना करते हुए श्रीमती सेवती बाई ने बताया कि राज्य शासन का महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनकर वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस योजना के लागू होेने के पूर्व उसे अपने बच्चों के स्कूल की फीस एवं इलाज आदि के लिए अपने पति एवं घरवालों के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। जिसके कारण समय पर पैसे की प्रबंध करने में बहुत कठिनाई होती थी। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उनके खाते में 01 हजार रूपये राशि नियमित रूप से जमा होने से बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होती।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हम जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन गया है। श्रीमती सेवती बाई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति हम महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए हमें जो आत्मनिर्भर एवं संबल बनाने का कार्य किया गया है वह वास्तव में अत्यंत काबिले-तारीफ है। उन्होंने इस योजना को राज्य में लागू कर अपने जैसे प्रदेश के अनेक जरूरतमंद महिलाओं को सहारा एवं संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है।
Budget 2026: क्या है ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ जिसका वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया जिक्र, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
3 days ago
टीकमगढ़ पुलिस का स्नेह और सम्मान 02 सहायक उपनिरीक्षक एवं 03 प्रधान आरक्षकों भावभीनी विदाई गरिमामय समारोह कार्यक्रम आयोजित
3 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव-विरोधी नियमों पर लगाई अंतरिम रोक
3 days ago
देवरिया उत्तरप्रदेश डीएम Divyamittalने सीएम कैश बोर्ड पर योजनाओं की समीक्षा की दिए जरूरी निर्देश। देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश। रिश्वत खोर दारोगा शिवशंकर. मिश्रा दबोचा ।सिपाही रूपये फेंक कर भागा। लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
गोरखपुर उत्तर प्रदेश। थाने से लेकर अफसरों तक चुप्पी पीड़िता सुशीला साहनी बोली . आपराधियों को पुलिसका संरक्षण. परिवारकी जानखतरे मे । गोरखपुरउत्तरप्रदेशसे राजेशकुमारयादवकी खास रिपोर्ट.
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। Ac/STAct का हो रहा दुरुपयोग। बेगुनाह खा रहे है जेल की हवा ।लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे महेन्द्रा स्कार्पियो से 90लीटर अवैध देशी शराब बरामद। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
बस्ती उत्तर प्रदेश। बस्ती मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोडिन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। बस्ती उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तर प्रदेश। 20 हजार की घूस ने सब मिट्टी मे मिला दिया अब जेल । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट