Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गोरखपुर उत्तर प्रदेश। थाने से लेकर अफसरों तक चुप्पी पीड़िता सुशीला साहनी बोली . आपराधियों को पुलिसका संरक्षण. परिवारकी जानखतरे मे । गोरखपुरउत्तरप्रदेशसे राजेशकुमारयादवकी खास रिपोर्ट.

*थाने से लेकर अफसरों तक चुप्पी,पीड़िता सुशीला साहनी बोलीं– आरोपियों को पुलिस का संरक्षण, परिवार की जान खतरे में*

गोरखपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

गोरखपुर।थाना बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम रजौरी निवासी सुशीला साहनी ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2026 को उनके पति व बेटे अजय पर गांव के दबंगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया।
पीड़िता ने बताया कि हमलावरों में देव प्रकाश शुक्ला, गणनायक शुक्ला, धर्मदेव यादव, मिठाई लाल यादव समेत अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल अवस्था में पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में थाना बड़हलगंज में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है।
सुशीला साहनी का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से सांठगांठ कर मुकदमे को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस पर रिश्वत लेकर केस खत्म कराने का दबाव बनाया जा रहा है। गिरफ्तारी न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने कहा कि उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रेस वार्ता में सुशीला साहनी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने अब भी आंखें मूंदे रखीं तो वे न्याय के लिए आंदोलन को मजबूर होंगी। उन्होंने मांग की कि सभी नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रेस क्लब में मौजूद पत्रकारों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!