मदरसा दारुल उलूम इमाम-ए-आजम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद
दल्ली राजहरा।देशभर में आज 77वें गणतंत्र दिवस की धूम है। इसी कड़ी में दल्ली राजहरा के गांधी चौक स्थित मदरसा दारुल उलूम इमाम-ए-आजम में मुस्लिम जमात द्वारा पूरे मान-सम्मान के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
धार्मिक गुरुओं की उपस्थिति में फहराया गया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रमुख पेश इमामों और उलेमाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
हाफिज कारी अब्दुल बशीर साहब पेश इमाम, राजहरा मुस्लिम समाज हाफिज अक़ीक़ नूरी साहब, दारुल उलूम ईमाम ए आजम हाफिज सिमनानी साहब के उपस्थिति में इन सभी गणमान्य जनों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
देशभक्ति का संदेश
ध्वजारोहण के पश्चात हाफिज कारी अब्दुल बशीर साहब ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं भी कीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदर मुस्ताक अहमद ,नय्युम भाई, साउद आलम, नवाब बडगुजर, मोहम्मद फरीद, इलियास कुरैशी (गुड्डू), फारूक भाई,फिरोज भाई, निसार मुन्ना, कलीम बडगुजर,आकिब, लतीफ, मोहम्मद इमरान राजा, लाल मोहम्मद शेरू भाई, और मुस्लिम समाज के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई|
ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा के पदाधिकारी तहसीलदार को सोपा ज्ञापन अतिक्रमणों मुक्त कराने शासकीय भूमि
4 days ago
26 लाख की साइबर ठगी में कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
4 days ago
विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने डाकयूमेंटी फिल्म पुस्तिका का किया लोकार्पण
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को वेवसीरीज, डाकयूमेंटी फिल्म, फीचर फिल्म में काम करने के इच्छुक पुरूष, महिला कलाकार 30.7.26 तक अपनी बायोडाटा whatsApp 9934969232 Email- prabudhentertainment@gmaul.com पर भेजने भेजने की कृपा करेंगे।
5 days ago
तहसीलदार के स्थगन आदेश हवा में कार्य चालू सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा व अतिक्रमण
6 days ago
16 बर्ष 4 माह कि नाबालिग बालिका को पलेरा पुलिस सकुशल दस्याव कर परिजनों को किया सुपुर्द
1 week ago
फारबिसगंज में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन
1 week ago
फारबिसगंज में नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन
1 week ago
राजहरा सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल नया बाजार में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस