Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सेहल व घांगन में विकास कार्यों की सौगात, विधायक किशोरी लाल ने किया उद्घाटन

Oplus_131072

बैजनाथ रितेश सूद
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेहल एवं घांगन में वीरवार को विधायक किशोरी लाल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेहल में नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया। इसी के साथ लखदाता मंदिर में नव-निर्मित स्टेज का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने घांगन गांव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर भवन, सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालयों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि “धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनके विकास से न केवल आस्था मजबूत होती है, बल्कि सामाजिक एकता भी सुदृढ़ होती है। यह स्टेज भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।घांगन में नवनिर्मित सड़क लोकार्पण की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। अच्छी सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलती है, व्यापार को बढ़ावा मिलता है और आपातकालीन सेवाएं भी सुलभ होती हैं। हमारी सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!