Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

​नया प्रभार: सफलता की नई उड़ान और जश्न का माहौल

​नया प्रभार: सफलता की नई उड़ान और जश्न का माहौल

​”जिम्मेदारी उन्हीं को दी जाती है, जो उसे निभाने का सामर्थ्य रखते हैं।”

दुर्ग संभाग के प्रभारी बने मेराज खान

 

बिलासपुर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने आज ज़िला एवं संभाग स्तरीय संगठनतमक प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम के अधोहस्ताक्षर से जारी उक्त सूची में प्रदेश के 23 ज़िला और एक संभाग का संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।संगठन को गति देने बनायी गयी प्रभारियों की सूची में उन नामों को तरजीह नहीं दी गयी है जो संगठन के कार्यों में सतत अनुपस्थित रहें हैं।

इसी तारतम्य में आज जारी सूची में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिबली मेराज खान को दुर्ग संभाग प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है विदित हो की लम्बे समय से युवा कोंग्रेस एवं एनएसयूआई की सक्रिय राजनीति की धुरी रहे मेराज खान को संगठन का एक गहरा अनुभव होने के नाते उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गयी है और संगठन ने उनपर विश्वास जताते हुए उस क्षेत्र के रिक्त पदों को योग्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूर्ण करने की महती ज़िम्मेदारी भी उन्हें दी है।

आने वाले समय में मनरेगा को बचाने और पंचायत सम्मेलन के माध्यम से मोदी सरकार कि विफलताओं को जन जन तक

पहुँचाने पंचायती राज संगठन निरंतर कार्य करने बात रखी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!