कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किया दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मोबाईल सेट विशेष एप्प डाउनलोड होने के कारण आवाज को पहचान कर ही कर सकेंगे मोबाईल सेट को आॅपरेटर
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किया दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मोबाईल सेट
विशेष एप्प डाउनलोड होने के कारण आवाज को पहचान कर ही कर सकेंगे मोबाईल सेट को आॅपरेटर
राजा खान -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*
बालोद, 29 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन तथा पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कलेक्टर कक्ष में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को मोबाईल सेट प्रदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांग जनों को मोबाईल सेट प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को आज प्रदान किए गए इस मोबाईल सेट में विशेष एप्प डाउनलोड होने के कारण दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के मोबाईल को स्पर्श करने के बाद सांकेतिक भाषा के रूप में आवाज आने लगेगी। इसके पश्चात् आवाज को पहचान कर दृष्टिबाधित दिव्यांगजन अपने ईच्छानुसार इस मोबाईल को आॅपरेट कर सकेंगे। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम सहित दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के विशेष आवासीय केन्द्र कचांदुर के दिव्यांगजन दुलेश्वरी, प्रियांशु सोनकर, याचना साहू, योगेश ठाकुर सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
3 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
3 days ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
4 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
4 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
5 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
5 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
5 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
5 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।