
फर्जी दरोगा की कहानी: वर्दी पहनकर गांव में रोला काटा, बिजनेसमैन की बेटी से की शादी और दहेज में लिए 30 लाख,
लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
आजमगढ़़ में एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया है, जिसने वर्दी पहनकर गांव में खूब रोला काटा। उसने एक बिजनेसमैन को अपनी असली दरोगा होने का विश्वास दिलाया और उसकी बेटी से शादी कर ली। दहेज में उसने 30-40 लाख रुपए भी लिए।
बिजनेसमैन की बेटी काजल यादव को इस मामले की जानकारी तब लगी जब उसका भाई एक दिन जीजा जी को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए बिना बताए उनके थाने में चला गया। जब साले साहब थाने पहुंचे, तो फर्जी दरोगा ने सीना चौड़ा करके कहा कि वह प्रदीप यादव जी से मिलने आया है, जो उसके जीजा जी हैं।
थाना प्रभारी ने पहले तो जमकर हंसे, फिर कहा कि इस थाने में कोई भी यादव दरोगा नहीं है। साले साहब ने फिर जीजा जी को फोन लगाया, लेकिन फर्जी दरोगा ने फोन बंद कर लिया और फिर दो-तीन दिन तक फोन नहीं खोला।
साले साहब ने थाना प्रभारी को जीजा जी की फोटो दिखाई, तो थाना प्रभारी ने तत्काल ही पहचान लिया और कहा कि यह उनके थाना क्षेत्र का सबसे बड़ा ठग प्रदीप है। लड़की के परिजनों ने आजमगढ़ में शिकायत की और पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैक कर आरोपी को पकड़ लिया। अब फर्जी दरोगा गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

