Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश। वाराणसी रेंज मे .पुलिस सतर्क मित्र. WHATSAPP. बांट लांच. अवैध गतिविधियों की गुप्त सुचना अभ एक मैसेज मे।लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

“वाराणसी रेंज में ‘पुलिस सतर्क मित्र’ WhatsApp बॉट लॉन्च: अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना अब एक मैसेज में”

लखनऊ /वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाराणसी परिक्षेत्र पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के निर्देश पर नागरिकों के लिए “पुलिस सतर्क मित्र” WhatsApp बॉट लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से लोग पूरी गोपनीयता के साथ अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

यह WhatsApp बॉट जनपद जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में संचालित किया गया है। किसी भी नागरिक को यदि गौ-तस्करी, शराब या ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, महिला एवं बाल तस्करी, जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध खनन, ओवरलोडिंग, जबरन वसूली या पुलिस भ्रष्टाचार जैसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह 7839860411 नंबर पर WhatsApp संदेश भेजकर या QR कोड स्कैन कर सूचना दे सकता है।

पूरी तरह गोपनीय रहेगा सूचनाकर्ता

इस WhatsApp बॉट की खास बात यह है कि सूचना देने वाले नागरिक का मोबाइल नंबर या पहचान पुलिस के पास नहीं पहुंचेगी। सूचनाकर्ता की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित की गई है। यदि कोई नागरिक केवल “HI” लिखकर भी संदेश भेजता है, तो बॉट स्वतः भाषा चयन और अवैध गतिविधि से जुड़े विकल्पों के माध्यम से पूरी जानकारी एकत्र कर लेता है।

फोटो, वीडियो और ऑडियो से भी सूचना संभव

नागरिक इस बॉट पर फोटो, वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट संदेश के जरिए सूचना भेज सकते हैं। कई बार गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, चेन स्नैचिंग आदि की सीसीटीवी फुटेज या तस्वीरें लोगों के पास होती हैं, लेकिन पहचान उजागर होने के डर से वे पुलिस को नहीं देते। अब ऐसी सूचनाएं भी इस बॉट के माध्यम से सुरक्षित रूप से साझा की जा सकेंगी।

सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई

WhatsApp बॉट पर प्राप्त सभी सूचनाएं सीधे संबंधित जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय और डीआईजी वाराणसी रेंज कार्यालय तक पहुंचेंगी। वहां से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सूचना भेजी जाएगी। कार्रवाई के बाद उसकी जानकारी फोटो, वीडियो या मैसेज के माध्यम से सिस्टम में अपडेट की जाएगी और सूचनाकर्ता को भी ऑटोमेटिक संदेश भेजा जाएगा।

यदि किसी थाने या चौकी का पुलिसकर्मी भी किसी अवैध गतिविधि या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना भी इसी बॉट के जरिए दी जा सकती है।

डेटा एनालिसिस से बनेगा अपराध का मै

इस बॉट के संचालन के लिए पुलिस कार्यालयों में विशेष बैकएंड डैशबोर्ड तैयार किए गए हैं, जिनके माध्यम से अवैध गतिविधियों के हॉटस्पॉट, थानावार तुलना, साप्ताहिक–मासिक विश्लेषण और संवेदनशीलता का आकलन किया जाएगा।

डीआईजी वाराणसी रेंज ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘पुलिस सतर्क मित्र’ WhatsApp बॉट 7839860411 और QR कोड का अधिक से अधिक उपयोग करें और क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!