ताज़ा ख़बरें

जिले के पंचायत प्रतिनिधि परिवार मूलक ग्राम स्वराज यात्रा महाराष्ट्र में हुए शामिल

 

जिले के पंचायत प्रतिनिधि परिवार मूलक ग्राम स्वराज यात्रा महाराष्ट्र में हुए शामिल

बालोद, 11 दिसम्बर 2025

 पंचायतो को आत्मनिर्भरग्राम, सशक्त एवं सुशासित बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जिले के पंचायत प्रतिनिधि महाराष्ट्र राज्य में आयोजित परिवार मूलक ग्राम स्वराज यात्रा में शामिल हुए। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद एवं जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग एवं मानवीय शिक्षा शोध संस्थान के तत्वाधान में 06 से 10 दिसंबर 2025 तक परिवार मूलक ग्राम स्वराज प्रशिक्षण शिविर एवं अध्ययन भ्रमण महाराष्ट्र में बालोद जिले के 16 सरपंच, उपसरपंच को शामिल हुउ। उक्त अध्ययन भ्रमण यात्रा में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों को स्वदेश फाउंडेशन मुबंई द्वारा तैयार किये गए ड्रीम विलेज जिसके अंतर्गत त्रयंबकेेश्वर तहसील के ग्राम निरगुड़े और ग्राम बीरनगर में संचालित स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, समृद्धि (उत्पादन), सृष्टि (प्रकृति के साथ पूरकता), सब्जियों की खेती, व्यवस्थित ऑगनबाडी, प्राथमिक पाठशाला, सुव्यवस्थित ग्राम पंचायत ऑफिस सहित विभिन्न गतिविधियों देखने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह आपसी प्रेम और बढ़ती सामाजिकता की भावना, नशाबंदी की ओर बढ़ता समाज, आत्मविश्वास से भरपूर किसान और महिलाएं ये स्वदेश फाउंडेशन की सफलता को बयां करती है जो ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित करती है। इस अध्ययन भ्रमण यात्रा में 08 से 10 दिसंबर तक आदर्श ग्राम हिवरे बाजार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री श्री पोपटराव पवार के द्वारा ग्राम पंचायतो को आत्मनिर्भर बनाने एवं परिवार मूलक ग्राम स्वराज के संबंध से ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई। श्री पवार ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र शासन द्वारा दूरभाष के माध्यम से उनको बधाई दी। 

अध्ययन भ्रमण पर गए प्रतिभागी ग्राम पंचायत गुजरा की सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी, ग्राम पंचायत कुरदी के सरपंच श्रीमती पूनम साहू, ग्राम पंचायत कारूटोला के सरपंच श्री तुलसीराम मरकाम एवं अन्य ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण शिविर उनके कार्य क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी साबित होगी। स्वदेश फाउंडेशन द्वारा तैयार किये गए ड्रीम विलेज में अपनाए जा रहे बेहतर कार्य प्रणाली को अपने ग्राम पंचायत में लागू कर ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने अध्ययन भ्रमण पर गए सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी से दूरभाष से चर्चा भी की। इस दौरान श्रीमती पार्वती मंडावी ने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम उनके लिए काफी उपयोगी एवं प्रभावी रहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी पंचायत प्रतिभागियों की ओर से जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!