ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन मे

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन मे

             मोहम्मद इमरान राजा खान जिला ब्यूरो चीफ

देश 24 लाइव न्यूज़

बालोद, 11 दिसम्बर 2025

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अँग्रेजी माध्यम विद्यालय आमा पारा बालोद में किया जाएगा। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। जिससे जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। उल्लेखीनय है कि बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के लिए जिले से कुल 1589 आइडियाज प्राप्त हुए है।

जिसके अंतर्गत छात्रों के विचारों को तीन समूहों में वगीकृत किया गया। जिसमेें कक्षा 6वीं से 8वीं के 853, कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 353 तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 383 आइडियाज प्राप्त हुए। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत कक्षा 6वीं से 8वीं से 75 मॉडल, 9वीं एवं 10वीं से 100 मॉडल तथा 11वीं एवं 12वीं से 75 मॉडल टेक्नोफेस्ट 2.0 में प्रदर्शन हेतु चयनित किए गए हैं। इस टेक्नोफेस्ट में यूनिसेफ, सीएसआईटी, सीएसवीटीयू, आईआईटी, पीआईजैम फाउंडेशन, तथा आरंभ एजुटेक टेक्निकल पार्टनर के रूप में जुड़े हैं, जो विद्यार्थियों के नवाचारों के चयन, मार्गदर्शन एवं तकनीकी परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने आशा व्यक्त की है कि यह टेक्नोफेस्ट विद्यार्थियों में विज्ञान, अनुसंधान एवं तकनीकी सोच विकसित कर उन्हें भविष्य के नवाचारों के लिए प्रेरित करेगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!