*मितानिन बहनों के द्वारा कुष्ठ मुक्त जिला बनाने घर-घर किया जा रहा है सर्वे…!*
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रेखु राम साहू के दिशा निर्देशन में दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 2 आजाद नगर वार्ड में मितानिन रंजना निर्मलकर और भावना के द्वारा नि:शुल्क त्वचा जांच, उपचार एवं परामर्श अभियान के अन्तर्गत आज वार्ड क्रमांक 2 में घर घर जाकर दाग धब्बे की जांच करके कुष्ठ रोगी की खोज कर रहे हैं ।
इस अभियान के अंतर्गत आज रामनगर चौक के पास गली में मितानिन बहनों के द्वारा आसपास के निवासियों को एकत्र कर कुष्ठ रोग संबंधी जानकारी दिया गया रंजना निर्मलकर ने कुष्ठ के लक्षण को बताया, चमड़ी पर तेलिया चमक हो,शरीर के किसी एक भाग में पसीना नहीं आता हो, सूखापन रहता हो, भोजन पकाते समय चमड़ी में बार बार फफोले आना, जलने का पता ही न लगता हो, पैर के तलवे में घाव हो जाये और भरता न हो, हाथ की ऊगली की पकड़ कमजोर हो जाये, पैर के पंजा अचानक झूल जाये, कलाई अचानक झूल जाना, नाक ठस हो जाय और खून निकलता हो, हाथ पैर में भोथरापन, यदि महसूस होता है तो यह कुष्ठ रोग की लक्षण हो सकती है ऐसा यदि आप लोगों में या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को महसूस होता हो तो आप हमें अवश्य बताएं सरकार के द्वारा निशुल्क जांच एवं दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
मितानिन भावना ने बताया कि कुष्ठ रोग कोई छूत की बीमारी नहीं है । संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से हो सकती है । यह असाध्य रोग नहीं है यह ठीक हो सकती है । यदि आपके ऊपर लक्षण दिखता है तो इसे छुपाए नहीं हमें जरूर बताएं हम आपकी मदद करेंगे । इस अवसर पर मितानी रंजना निर्मलकर एवं भावना तथा मोहल्ले वासी कमला विश्वकर्मा , गिरजा पटेल , पंच बाई मंडावी प्रेम बाई रावटे रामबाई साहू बेदू साहू, दीपा साहू , दुर्गा उपस्थित थे ।
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
1 day ago
शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे युगल प्रेमी ने खाया जहर हुई मौत
1 day ago
रायबरेली के 11 विकास करो में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन वेदर स्टेशन
1 day ago
बाढ़ में बह तीन व्यक्ति
1 day ago
24 घंटे गुजर जाने के बाद मिला महिला का शव परिवार में मचा कोहराम
1 day ago
24 घंटे हो जाने के पश्चात मिला महिला का शव
1 day ago
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और मासूमों का हुआ अन्नप्राशन गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न