Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

डा.बाबा साहब अम्बेडकर को राज्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए किया नमन

ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीभाजपा ने याद किया बाबा साहब बाँदा जनपद में भारतीय संबिधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जल शक्ति राज्य मंत्री सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओ ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया l इस दौरान जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि डा भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाये गए संबिधान को आज भी देश में याद किया जाता है उन्हीं के बनाये गए कानून का आज भी पालन किया जाता है लोग उनके बताये गए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैँ l वे कानून के बहुत ही जानकार थे l उन्हीं के कानून का पालन किया जा रहा है l वे एक अच्छे पथ प्रदर्शक थे यही कारण है लोग आज भी उनको याद करते हैँ l कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, उत्तम सक्सेना, पंकज रायक्रवार, मनोज पुरवार, संतू गुप्ता, निखिल सक्सेना, अमित सेठ भोलू, लखन राजपूत, दिनेश यादव उपस्थित रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!