
दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर नमिता सिंह विष्ट को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
नयी दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर नमिता बिष्ट को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता की माँ से रिश्वत ले रही थी। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने की है। नमिता बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने संबंधित केस में एक पक्ष के पक्ष में कार्रवाई करने या मामला ‘मैनेज’ करने के लिए रिश्वत की मांग की थी भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

