मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार बैटरी चलित ट्रायसायकल, वाॅकिंग स्टिक एवं बैसाखी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सचिव व्यवहार न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुश्री भारती कुलदीप, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण एवं दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार पात्र दिव्यांगजनों को 15 नग बैटरी चलित ट्रायसायकल, 04 नग वॉकिंग स्टिक, 03 नग बैसाखी, 02 नग श्रवण यंत्र, 01 नग व्हीलचेयर अतिथियों के द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
1 day ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
2 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
2 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
3 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
3 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
3 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
3 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
3 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
4 days ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन