कृषक चैपाल के माध्यम से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना फसल लेेने करें प्रोत्साहित : कलेक्टर ने ली जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार हेतु बैठक
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से प्रयास करें। गांव-गांव में कृषक चैपाल का आयोजन कर किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना लगाने प्रोत्साहित करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार के संबंध में कृषि और सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल में अन्य फसल की अपेक्षा पानी का उपयोग कम होता है और मुनाफा अधिक होता है। इसके साथ ही जिला प्रशासन बालोद द्वारा गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु पहल भी की जा रही है। जिसके तहत कृषकों को गन्ना खेती हेतु प्रेरित करने के लिये गन्ना बीज, खेत तैयारी हेतु अनुदान दिया जा रहा है।
गन्ना डंठल बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान एवं खेत तैयारी बीज रोपण पश्चात् 02 हजार रूपये प्रति एकड़ अर्थात् 05 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जा रहा है। कारखाना के ग्रीन हाउस से प्रति पौध 01 रूपये कृषक अंश राशि पर प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा कृषकों को गन्ना खेत तैयारी के लिए ट्रेक्टर, आधुनिक कृषि यंत्र न्यूनतम किराये पर उपलब्ध करा रही है। कलेक्टर ने कहा कि कृषि सहित अन्य संबद्ध विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु बेहतर समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने गन्ना क्षेत्र सहायकों से जिले में पेराई सत्र 2026-27 हेतु नवीन गन्ना क्षेत्राच्छादन के लिए सहमति एवं अनुबंध की क्षेत्रवार जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले में वर्तमान में बोये गए गन्ने की फसल के अतिरिक्त पेराई सत्र 2026-27 हेतु नवीन गन्ना क्षेत्राच्छादन के लिए 01 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में किसानों के बीच जाकर कृषक चैपाल लगाए तथा गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु की जा रही पहल की विस्तृत जानकारी दे। साथ ही गन्ना फसल के फायदे से किसानों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से जिले में निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप गन्ने का विस्तार संभव है। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाए श्री आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चन्द्राकर, सहायक संचालक श्री सूर्य नारायण ताम्रकार सहित कृषि विभाग के एसएडीओ, आरएईओ, गन्ना क्षेत्र सहायक आदि मौजूद थे।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
2 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
2 days ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
3 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
3 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
4 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
4 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
4 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
4 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।