Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वार्षिक परिषद विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से जिला विज्ञान क्लब के द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बांदा में वार्षिक परिषद विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से जिला विज्ञान क्लब के द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र,छात्राओं ने विशेष प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल बना कर प्रदर्शित किया कार्यक्रम में जनपद के सभी विद्यालय के बच्चे उपस्थित होकर अपनी अपनी प्रतिभा का पर्दशन किया इस दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि बनाए गए मॉडल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया है क्योंकि खेत में किसान के न होने पर पशू व अन्य प्रकार के जीवन फसल को बर्बाद कर देते है जिसकी सुरक्षा के लिए विधुत से संचालित यंत्र बनाया गया है जो खेत पास लगाने से खेत के अंदर जाने वाले पशुओ के पहुंचने पर आवाज करता है l आवाज से किसान सजक हो सकते है और खेत की फल को बर्बाद होने से बचा सकते है l जिला विज्ञान क्लब संयोजक अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 बच्चों का सिलेक्शन किया गया है जिनमे आयुष कुमार,राजकीय आश्रम पद्धति कॉलेज 5000 की धनराशि,जन्नत विराट सैंट जेवियर हाई स्कूल बांदा 3000 की धनराशि रत्नेश कुमार हिन्दू इंटर कॉलेज अतर्रा 2000 धनराशि,शिवांशी Ggic कमशीन 1000 को धनराशि दी गई अक्षत विश्वकर्मा,सैंट जेवियर हाई स्कूल 1000 की धनराशि प्रदान की गई मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए 15 माडल चयनित किए गए प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आए हुए माॅडल का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिभागियों को माॅडल बनाने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अभिषेक कुमार ने सभी आगंतुकों एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शुक्ला व शनि के द्वारा किया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!