
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
*सोनोग्राफी केंद्रों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई—भ्रूण परीक्षण रोकने हेतु विशेष अभियान*
*जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में महिलाओं की *सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता* को सशक्त बनाने हेतु *नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा* नामक व्यापक एवं संवेदनशील अभियान जिले में सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इस नवाचारी पहल का लक्ष्य महिला के *जन्म से पूर्व (गर्भावस्था) से लेकर बुढ़ापे तक* हर चरण में सुरक्षा, संरक्षण और आत्मविश्वास सुनिश्चित करना है।
*नीड अभियान अंतर्गत महिला सेल की टीम द्वारा अवैध गर्भपात एवं भ्रूण परीक्षण के विरुद्ध कार्रवाई
दिनांक *28 नवम्बर 2025 को अभियान के ‘*नीड वर्ग*’ के अंतर्गत महिला सेल की टीम ने शहर के विभिन्न *सोनोग्राफी केंद्रों एवं मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण* किया। निरीक्षण के दौरान अवैध गर्भपात एवं भ्रूण परीक्षण से संबंधित गतिविधियों की गहन जांच की गई।
* उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को *बेटा–बेटी में भेदभाव न करने* तथा बालिका के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।
* सोनोग्राफी केंद्र संचालकों और स्टाफ को *कानूनी प्रावधानों*, विशेषकर भ्रूण परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबंध, से अवगत करवाते हुए *कड़ी चेतावनी* दी गई।
* मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, भ्रूण परीक्षण अथवा अवैध गर्भपात संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
*अभियान का प्रभाव : भ्रूण हत्या के मामलों में उल्लेखनीय कमी*
जिला पुलिस अधीक्षक की इस दृढ़ एवं सतत पहल के परिणामस्वरूप वर्ष *2025 में भ्रूण हत्या के मामलों में वर्ष 2024 की तुलना में 42.85% की कमी* दर्ज की गई है। यह आंकड़ा अभियान की *सफलता, बढ़ती जनजागरूकता* तथा *पुलिस–प्रशासन के समन्वित प्रयासों* का स्पष्ट प्रमाण है।
*बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए निरंतर प्रयास*
जिला पुलिस प्रशासन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के इस मिशन को और अधिक व्यापक व प्रभावी बनाने हेतु सतत कार्यरत है, ताकि हर बालिका *सुरक्षित जन्म ले सके* और अपने जीवन में *सम्मान, समान अवसर एवं सुरक्षित वातावरण* प्राप्त कर सके।


