
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग के राम जानकी मंदिर के गोसाईं तालाब के पास दिव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस कथा के छठवें दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा वाचक लोकेंद्र दास जी महाराज ने राम कथा का रसपान कराया।नशा मुक्ति का संदेशक था के दौरान पूज्य संत कथावाचक लोकेंद्र दास ने श्रद्धालु भक्तों को नशा मुक्ति का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सिगरेट, तंबाकू, शराब, बीड़ी जैसे नशों से मुक्त होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी की कामना की कि वे नशामुक्त समाज का निर्माण करने में योगदान करें। यह आयोजन श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास महन्त कुरसेजा धाम के संरक्षण में आयोजित किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे जिन्होंने राम कथा का रसपान किया और नशा मुक्ति का संदेश प्राप्त किया।इस मौके पर कमल भाई,अंकुश दीक्षित , आरपी सिंह ,शैलेंद्र सिंह,कामता सिंह,रामकिशोर सिंह पट्टीदार ,बच्चा सिंह ,अर्जुन यादव ,निरंजन, राजेंद्र , गौरव ,संजय ,अंकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

