ताज़ा ख़बरें

बाँदा. मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, एम एल सी चुनाव व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की एक बैठक

ब्यूरो. रिपोर्ट. अनुराग तिवारी

बाँदा. मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, एम एल सी चुनाव व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की एक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना लोकतंत्र की बुनियाद है इस अभियान का उद्देश्य है कि भारत के वास्तविक नागरिकों को मतदान का अधिकार मिले l उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निर्णय लिया गया की 25 नवम्बर तक सभी विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी ताकि पार्टी के सन्देश को जन जन तक पहुँचाया जा सके l सदर विधानसभा की विशाल यात्रा 19 नवम्बर को खुरहंड से निकाली जाएगी जिसमें लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे l अंत में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा l उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जायेगा l प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता सक्रिय रहकर मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार का कार्य करेंगे l ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम चला रही है जिसके अन्तर्गत मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान,एम एल सी चुनाव,पदयात्रा के अभियान चलाये जा रहे हैँ जिसमें भाजपा संगठन बूथ से लेकर मण्डल और जिले तक एकजुटता के साथ कार्य कर रही है ताकि पार्टी की नीतियाँ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास दृष्टिकोण जन जन तक पहुँच सके l अंत में विधान सभा संयोजक शैलेन्द्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता , मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना , जिला मंत्री पंकज रायक्रवार , अनीता शुक्ला, कार्यालय मंत्री दिलीप तिवारी के अलावा सदर विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!