Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणसी /चंदौली उत्तर प्रदेश। एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई. डीएलएड परीक्षा मे नकल कराने वालों का भंडाफोड. अभिषेक यादव गिरफ्तार। वाराणासी/चंदौली उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई — डीएलएड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अभिषेक यादव गिरफ्तार

  • वाराणसी/चंदौली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी/चंदौली। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा में नकल कराने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सदस्य अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई फील्ड यूनिट वाराणसी की टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव, पुत्र नन्दलाल यादव, निवासी दिवाकरपुर पौरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली, को आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया से पकड़ा गया।

बरामदगी में एक मोबाइल फोन और परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र शामिल हैं।

एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि अभिषेक यादव स्वयं डीएलएड का छात्र है और उसकी पहचान अरुण नामक व्यक्ति से हुई थी, जो व्हाट्सएप के जरिए परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रश्नपत्र भेजता था।

अभिषेक ने 22 परीक्षार्थियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और प्रत्येक से ₹2000 लेकर उत्तर साझा करता था। इसमें से ₹10,000 वह अरुण को भेजता था जबकि बाकी रकम खुद रखता था।

एसटीएफ उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने परीक्षा प्रणाली में फैले नकल माफिया नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

मामले में थाना चकिया, जनपद चंदौली में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!