ताज़ा ख़बरें

डॉ वीरेंद्र कुमार ने कारी व जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने बल्देवगढ में सुना मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पर की गई पुष्पांजलि

* मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कारी व जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बल्देवगढ़ में सुना मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर की गई पुष्पांजलि।*

टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में सभी मंडलों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने विवेक चतुर्वेदी , अनुराग वर्मा व कार्यकर्ताओं संग बूथ नं 114 सामुदायिक भवन कारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं संग ‌बूथ नं 235 सामुदायिक भवन बल्देवगढ़ में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिले के सभी 16 मंडलों पर 898 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया, वहीं बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई एवं कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट पाया। बूथ नं 48 पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना,बूथ नं 88 पर महामंत्री अश्वनी चढ़ार, भाजपा कार्यालय में महामंत्री मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, नरेश तिवारी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के 135 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि आज समुद्र से लेकर आसमान तक हमारा भारत अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है। सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सुरक्षा का कवच पहुंच रही है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। मिट्टी की बनी हुई मूर्ति ही खरीदें जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जाए और यह नदी, तालाब में आसानी से विलय हो पाएं। वहीं मन की बात कार्यक्रम में कारी में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जहां विश्व में आज वैश्विक घटनाक्रम से अस्थिरता आई है तो वहीं देश में मोदी सरकार में योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहा है, केंद्र सरकार की योजनाओं से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है , आज रक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा में अलग-अलग उपलब्धियां से भारत ने कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बल्देवगढ में कहा कि केंद्र सरकार मोदी सरकार में पीएम आवास योजना से 4 करोड़ से अधिक लोगों को अपने धर का सपना साकार हुआ है, नल जल योजना में 16 करोड़ से अधिक परिवारों तक नल से शुद्ध पानी पहुंच पा रहा है, उज्जवला व उजाला जैसी योजनाओं से महिलाओं को राहत मिली है, किसानों के लिए पीएम किसान निधि वरदान की तरह साबित हुई। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग जगह विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, अभिषेक खरे रानू, प्रीति शर्मा,पुष्पा यादव, सुशीला राजपूत, संध्या सोनी, मीरा खरे, विकास यादव, प्रजातंत्र गंगेले, रामगोपाल चौरसिया, निकिता पंकज प्रजापति,शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, प्रशांत जैन,सौरभ कठैल,रत्नेश सोनी,बारेलाल नंदू चौरसिया,पवन संज्ञा, सुनील खटीक, राजेश नायक, जानकी राजकुमार विश्वकर्मा, रामनारायण पांडेय,जनमेजय तिवारी, महेंद्र बुखारिया, कमलापत तिवारी,निशांत साहू,संदीप पायक ,राकेश अहिरवार, हनी जैन, चीकू यादव, गंधर्व सिंह, शक्ति सिंह राय, राजेश सोनी,पीडी उटमालिया, पियूष साहू, सुमित पांडे, अजय सिंह परमार, शंकर सेन, सत्यम ,दिवाकर रावत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!