अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तर प्रदेश। वर्दी मे करोड़ों का खेल। यूपी के DSPपर कार्रवाई. 92 करोड़ की संपित्त पर बवाल। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

“वर्दी में करोड़ों का खेल!” — यूपी के DSP पर कार्रवाई, 92 करोड़ की संपत्ति पर बवाल!

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अफसर पर भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका!

कानपुर में करीब 10 साल तक तैनात रहे DSP ऋषिकांत शुक्ला को

  • अवैध कमाई और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

92 करोड़ की संपत्ति, 12 ठिकानों का खुलासा!

SIT की जांच में सामने आया कि शुक्ला के पास 12 संपत्तियाँ हैं,

जिनकी बाजार कीमत करीब ₹92 करोड़ आंकी गई है।

इतना ही नहीं — तीन और प्रॉपर्टियों के दस्तावेज़ अब तक मिल नहीं पाए हैं!

जांच रिपोर्ट में कहा गया — “DSP ऋषिकांत शुक्ला की घोषित आय से इतनी बड़ी संपत्ति का अर्जन संभव नहीं है।”

 

कानपुर में पोस्टिंग के दौरान शुक्ला के अखिलेश दुबे नाम के एक व्यक्ति से

गहरे रिश्ते रहे — और यही रिश्ता अब शक के घेरे में है। इन संपत्तियों के तार कानपुर, मैनपुरी और लखनऊ तक फैले बताए जा रहे हैं।

विजिलेंस जांच होगी, भ्रष्टाचार का केस तय!

जांच की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने

पुलिस महानिदेशक यूपी के अनुमोदन के बाद शुक्ला के खिलाफ सतर्कता (Vigilance) जांच की सिफारिश की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!