ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता बल्देवगढ पुलिस ने नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब परिजनों को सुपुर्द

*एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता, बलदेवगढ़ पुलिस ने 01 नावालिक को किया सुरक्षित दस्तयाब*

 

*’मुस्कान अभियान’ बना परिवारों की उम्मीद, एक और नाबालिग बालिका सकुशल परिजनों से मिली*

 

*गुमशुदा बच्चों की तलाश में बड़ी सफलता, वर्ष 2026 में 90 से अधिक नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब*

 

टीकमगढ़। गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित खोजकर उनके परिवारों से मिलाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिलेभर में *’मुस्कान अभियान’* संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की शीघ्र तलाश, प्रभावी मुखबिर तंत्र विकसित करने तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में थाना *बलदेवगढ़* में दर्ज *अपराध क्रमांक 261/26, धारा 137(2) बीएनएस* के प्रकरण में गुम हुई *15 वर्षीय नाबालिग बालिका* को पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

बालिका की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। यह सफलता टीकमगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली, सतत प्रयासों और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

 

इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी बलदेवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य*, स उ नि रविन्द्र दीक्षित , आरक्षक केशव सिंह , आर जितेंद्र राजपूत, आर पंकज खरे, आर मनोज जाटव, म आर प्रतीक्षा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

उल्लेखनीय है कि *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिला टीकमगढ़ पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल के समन्वित प्रयासों से वर्ष 2026 में अब तक *90 से अधिक गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं* को देश के विभिन्न राज्यों एवं महानगरों से सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया है।

 

टीकमगढ़ पुलिस का यह अभियान केवल गुमशुदा बच्चों की तलाश तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों की मुस्कान लौटाने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में विश्वास को मजबूत करने की सतत मानवीय पहल है।

 

* टीकमगढ़ पुलिस — हर बच्चे की सुरक्षा, हर परिवार की मुस्कान हमारा संकल्प।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!