Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मैनपुरी उत्तर प्रदेश। सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड.विजिलेंस जांच शुरू.100करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति बनाई। मैनपुरी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड, विजिलेंस जांच शुरू*

100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई

मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

मैनपुरी में तैनात चर्चित पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ऋषिकांत शुक्ल के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। साथ ही शासन ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। कानपुर पुलिस की एसआइटी जांच में उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया गया है।

एसआईटी की जांच में 12 संपत्तियों की बाजार कीमत लगभग 92 करोड़ बताई गई है। तीन और संपत्तियों के डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध नहीं हैं, जिन्हें शुक्ला के पैन से जुड़ा बताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्ला 1998 से 2009 तक कानपुर नगर में तैनात रहे और इस दौरान अखिलेश दुबे और उनके गिरोह से घनिष्ठ संबंध रखे। दुबे गिरोह पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने, जबरन वसूली और जमीन कब्जाने के आरोप हैं। सीओ ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

ऋषिकांत शुक्ल कानपुर नगर में साल 1998 से 2006 तक उप निरीक्षक, दिसंबर 2006 से 2009 तक निरीक्षक के रूप में लगभग 11 साल तैनात रहे। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद भी इन्हें उन्नाव में तैनाती मिली।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!