जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का किया जाएगा प्रदर्शन, प्रतिदिन रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
बालोद, 01 नवंबर 2025
राजा खान रिपोर्टर -बालोद न्यूज़ -छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से संसोधित कर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पार्षदगण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्योत्सव सांध्य कालीन बेला के अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
1 day ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
1 day ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
1 day ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
1 day ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
1 day ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
1 day ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
1 day ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता