Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वरिष्ठ कवि अशोक ‘अंजुम’ के ग़ज़ल संग्रह का हुआ लोकार्पण एवं आयोजित किया गया कवि सम्मेलन

अलीगढ़। सनाथ जनकल्याण समिति के तत्वावधान में अशोक ‘अंजुम’ के नवीन हास्य-व्यंग्य ग़ज़ल-संग्रह ‘उसने कहा कि… धत्’ का लोकार्पण पूर्व विधायक विवेक बंसल के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने किया।इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का धर्मपुर कोर्टयार्ड, अलीगढ़ में भव्य आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

इसके बाद सुमधुर गीतकार डॉ.दौलत राम शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना के मनमोहक प्रस्तुतीकरण एवं आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी के मंत्रोच्चार ने सभागार को भक्तिमय आभा प्रदान की।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि सुधांशु गोस्वामी ने किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि अशोक ‘अंजुम’ ने अपने ग़ज़ल- संग्रह का परिचय देते हुए उससे अनेक रोचक ग़ज़लें प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओं को आनंद विभोर कर दिया।उन्होंने ग़ज़ल के चोरों पर व्यंग्य करते हुए सुनाया।डॉ.मुजीब शहजर ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि हास्य और व्यंग्य लिखना निस्संदेह कठिन कार्य है,हास्य और व्यंग्य ग़ज़लों का यह संकलन साहित्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।डॉ.दौलत राम शर्मा ने कहा कि यह ग़ज़ल संग्रह जहॉं एक तरफ़ श्रोताओं को गुदगुदाएगा वहीं दूसरी तरफ़ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किए गए व्यंग्य उन्हें सोचने पर मज़बूर करेंगे।कवयित्री भारती शर्मा ने कहा कि इस ग़ज़ल संग्रह में ग़ज़लों को मोती की तरह पिरोकर एक सुंदर हार का रूप दिया गया है जो साहित्य को निश्चित रूप से शोभायमान करेगा।वहीं विवेक बंसल ने कहा कि अशोक अंजुम की यह नई काव्य कृति समाज का मार्गदर्शन करेगी।इस अवसर पर अरविंद पंडित ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए जबकि इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रख्यात कवियों ने अपनी कविताओं के प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान यहां पर प्रख्यात कवि प्रेम किशोर ‘पटाखा’,जॉनी फॉस्टर,हरीश बेताब,डॉ. मुजीब शहज़र,डॉ.दौलत राम शर्मा,भारती शर्मा,सुधांशु गोस्वामी,पंकज भारद्वाज और अमिताभ शर्मा के अलावा फ़राज़ मुजीब,अजय मिश्रा,नितिन कुमार,के. एम. भारद्वाज आदि नवोदित कवियों ने भी काव्य-पाठ करते हुए अपनी कविताओं के प्रस्तुतीकरण से श्रोताओं का मन मोह लिया।इसके बाद सभी अतिथियों एवं कवियों का प्रतीक-चिह्न भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंत में पंकज भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।आयोजन में राजेश शर्मा,डॉ.दिनेश शर्मा,डॉ.जी.के.सिंह, डॉ.आस्था सिंह,डॉ.मधुसूदन शर्मा,डॉ.शंभू दयाल रावत,आनंद शर्मा,डॉ.विभांशु प्रशांत,टॉम के.मैथ्यू,नरेश सिंह,कुमकुम मिश्रा,मो.कासिफ,नोनेंद्र राना, आदेश सक्सेना,मो.अज़ीज़,अनुज मुतरेजा और इरम जहां आदि की विशेष उपस्थिति रही।
Oplus_16908288

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!