
गोपालगंज बिहार। आयुवेंद होमियोपैथी यूनानी एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी सोवा रिगपा, आयुष चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक समुदाय के हितार्थ गठित आयुष मेडिकल फेडरेशन नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का अपना वेवसाईटwww.ayushmedicalfederation.in को आयुष मेडिकल फेडरेशन सभागार में आयुष मेडिकल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 श्री प्रकाश बरनवाल ने लंच किया। राष्ट्रीय संयोजक डा0 सुधा तिवारी ने कहा कि आयुष मेडिकल फेडरेशन आयुष चिकित्सा को जनता में लोकप्रिय बनाने, आयुष चिकित्सक समुदाय के समस्या को सरकार द्बारा निदान कराने का कार्य किया जा रहा है तथा पूरे देश में आयुष मेडिकल फेडरेशन के संस्थापक सदस्य, आजीवन सदस्य, पंचवर्षीय सदस्य बनाने के लिए एक कोर कमिटी बनाई गई जिसमें डा0 श्री प्रकाश बरनवाल, डा0 पंकज कुमार, डा0 मुकेश पाठक, डा0 कुमार रवि गौरव, डा0 सुधीर कुमार, डा0 अजीत पाण्डेय, डा0 बंदना शर्मा, डा0 सुधा तिवारी,डा0 श्वेता श्रीवास्तव, डा0 साक्षी कशयप को राष्ट्रीय संयोजक एवं डा0 अमित श्रीवास्तव, डा0 लता श्रीवास्तव, डा0 महेश अग्रवाल, डा0 अरविद्र सिंह, डा0 कु0 भारती, डा0 नंदनी शर्मा, डा0 मधुसूदन पाण्डेय, डा0 अभिजीत दीपक पटेल, डा0 दीपक गुप्ता को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

