Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तर प्रदेश । पिंडी के युवक की मिक्सर वाहन से दबकर मौत। देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

पिंडी के युवक की मिक्सर वाहन से दबकर मौत
देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
दिनांक 24/9/2025
देवरिया। पिंडी के शनि गोंड(22 वर्ष )पुत्र राम भवन गोंड की मौत मिक्सर वाहन में दबने से लखनऊ में हो गई । सनी गोंड लखनऊ सिटी के बंथरा थाना क्षेत्र में बन रहे नेशनल हाईवे रोड में मिक्सर वाहन चलाने का कार्य करता था । मिक्सर वाहन असंतुलित होकर पलटने लगा तो जान बचाने के लिए वह कूद गया। परंतु दुर्भाग्य से वह मिक्सर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।सनी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का लड़का था । #

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!