Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वारणसी उत्तर प्रदेश. वाराणसी मे नशे मे धूत चालक ने चार किलोमीटर दौड़ाई कार. एक दर्जन लोग चोटिल. मुकदमा दर्ज.स्थानीय लोगों ने कार चालक को पीटा। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

वाराणसी में नशे में धुत चालक ने चार किलोमीटर तक दौड़ाई कार, एक दर्जन लोग चोटिल, मुकदमा दर्ज

स्थानीय लोगों ने कार चालक को पीटा।

वाराणसी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

दिनांक 24सितंबर 2025

वाराणसी में एक नशे में धुत युवक ने कार से टक्कर मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। रविंद्रपुरी पुल पर कार के खंभे से टकराने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने कार सवारों की पिटाई की जिससे भगदड़ मच गई।

वाराणसी मे शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार चार किमी. तक दौड़ाई। कार की टक्कर से घायल हुए लोगों ने पीछा किया तो चालक कार भगाते हुए रवींद्रपुरी पुल से नीचे उतरने के दौरान एक विद्युत पोल में जा भिड़ा, जिसके बाद कार रुक गई। हालांक‍ि इस मामले में पुल‍िस ने मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल भी उखड़ गया। कार की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों को चोटें आईं। कार सवार चार लोगों की स्थानीय लोगों की पिटाई की, जिससे मची अफरातफरी के बीच तीन भाग निकले। एक युवक भेलूपुर पुलिस की हिरासत में हैं। घायल प्रमाेद ने भेलूपुर थाना में तहरीर दी, लेकिन पुलिस देर रात तक कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई।

बिहार के पियरो निवासी अविनाश राय, सामने घाट निवासी अंशु सिंह, संकट मोचन निवासी कृष यादव सवार रहे, जबकि प्रिंस वर्मा कार चला रहा था। आरोप है कि सभी एक होटल में सोमवार शाम छह बजे शराब पी, वहां से कार लेकर निकले तो रफ्तार से बातें करने लगे।

असि से से आगे बढ़े तो नगवां, संत रविदास पार्क, ट्रामा सेंटर, लंका के रास्ते रवीन्द्रपुरी पुल से उतरने के दौरान चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण छूटा कार विद्युत पोल को उड़खाती हुई कुछ दूर जाकर रुक गई।

कार का पीछा करते लोग पहुंचे तो उसे और ज्यादा क्षतिग्रस्त कर दिए। कार की चपेट में आए असि के चाय दुकानदार अमित, राजेश पटेल, रामदुलारे, दिनेश आदि को चोटें आईं। हालांकि, कई अन्य घायलों का पता नहीं चल सका। आक्रोशित भीड़ कार में जलाने जा रही थी, लेकिन पुलिस बल के कारण ऐसा नहीं हो सका।
कार चालक प्रिंस वर्मा व अंशु सिंह घटना स्थल से भाग निकले, जबकि पिटाई से घायल कृष यादव को ओरियाना अस्पताल लाया गया, जहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अविनाश राय को भेलूपुर पुलिस पकड़ कर थाने लाई। चार किमी. तक अराजकता के बाद भी पुलिस रस्ते में कहीं नजर नहीं आई।

मुकदमा हुआ दर्ज

भेलूपुर व लंका थाना क्षेत्र में करीब 12 राहगीरों को घायल करने के बाद रवींद्रपुरी पुल के पास खंबे से टकराने वाली कार के चालक सामने घाट लंका निवासी प्रिंस वर्मा खिलाफ मंगलवार को भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी व दुर्गाकुंड पुलिस चौकी प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि घायल प्रमोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया

वाराणसी में नशे में धुत चालक ने चार किलोमीटर तक दौड़ाई कार, एक दर्जन लोग चोटिल, मुकदमा दर्ज
वाराणसी में एक नशे में धुत युवक ने कार से टक्कर मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। रविंद्रपुरी पुल पर कार के खंभे से टकराने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने कार सवारों की पिटाई की जिससे भगदड़ मच गया ।रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
वाराणसी। शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार चार किमी. तक दौड़ाई। कार की टक्कर से घायल हुए लोगों ने पीछा किया तो चालक कार भगाते हुए रवींद्रपुरी पुल से नीचे उतरने के दौरान एक विद्युत पोल में जा भिड़ा, जिसके बाद कार रुक गई। हालांक‍ि इस मामले में पुल‍िस ने मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल भी उखड़ गया। कार की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों को चोटें आईं। कार सवार चार लोगों की स्थानीय लोगों की पिटाई की, जिससे मची अफरातफरी के बीच तीन भाग निकले। एक युवक भेलूपुर पुलिस की हिरासत में हैं। घायल प्रमाेद ने भेलूपुर थाना में तहरीर दी, लेकिन पुलिस देर रात तक कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई।

बिहार के पियरो निवासी अविनाश राय, सामने घाट निवासी अंशु सिंह, संकट मोचन निवासी कृष यादव सवार रहे, जबकि प्रिंस वर्मा कार चला रहा था। आरोप है कि सभी एक होटल में सोमवार शाम छह बजे शराब पी, वहां से कार लेकर निकले तो रफ्तार से बातें करने लगे।

असि से से आगे बढ़े तो नगवां, संत रविदास पार्क, ट्रामा सेंटर, लंका के रास्ते रवीन्द्रपुरी पुल से उतरने के दौरान चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण छूटा कार विद्युत पोल को उड़खाती हुई कुछ दूर जाकर रुक गई।

कार का पीछा करते लोग पहुंचे तो उसे और ज्यादा क्षतिग्रस्त कर दिए। कार की चपेट में आए असि के चाय दुकानदार अमित, राजेश पटेल, रामदुलारे, दिनेश आदि को चोटें आईं। हालांकि, कई अन्य घायलों का पता नहीं चल सका। आक्रोशित भीड़ कार में जलाने जा रही थी, लेकिन पुलिस बल के कारण ऐसा नहीं हो सका।
कार चालक प्रिंस वर्मा व अंशु सिंह घटना स्थल से भाग निकले, जबकि पिटाई से घायल कृष यादव को ओरियाना अस्पताल लाया गया, जहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। अविनाश राय को भेलूपुर पुलिस पकड़ कर थाने लाई। चार किमी. तक अराजकता के बाद भी पुलिस रस्ते में कहीं नजर नहीं आई।

मुकदमा हुआ दर्ज

भेलूपुर व लंका थाना क्षेत्र में करीब 12 राहगीरों को घायल करने के बाद रवींद्रपुरी पुल के पास खंबे से टकराने वाली कार के चालक सामने घाट लंका निवासी प्रिंस वर्मा खिलाफ मंगलवार को भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी व दुर्गाकुंड पुलिस चौकी प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि घायल प्रमोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!