
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाडा का शुभारम्भ करने आए प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इसी दौरान उ.प्र. स्टूडेंट्स यूनियन ने वर्षों से बनकर तैयार 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को तुरंत चालू कराने की मांग को लेकर औद्योगिक विकास, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री’ को एक ज्ञापन दिया. यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला और उन्हें बाँदा के निवासियों की पीड़ा से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि करोड़ों रुपये की लागत से बना यह विशाल भवन वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे बुंदेलखंड के गरीब और ग्रामीण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मजबूरन बड़े शहरों में जाना पड़ता है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा, यह अस्पताल केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि बाँदा और आसपास के जिलों की जनता के लिए जीवन रेखा है। इसे तुरंत शुरू करके हजारों लोगों को राहत दी जा सकती है और बड़े शहरों के अस्पतालों पर अनावश्यक बोझ को भी कम किया जा सकता है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शैलेन्द्र कुमार वर्मा के साथ छात्रनेता यश राज गुप्ता, बाबूराम निषाद, दीपक गुप्ता, अंजनी त्रिपाठी, सलिल गुप्ता और अन्य कई युवा साथी मौजूद थे। सभी ने मिलकर मंत्री से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

