
- ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा l जनपद न्यायालय में आयोजित लोक अदाल के पीठासीन अधिकारी जिला जज प्रथम संजीव कुमार सिंह ने अधिवक्ता रामेन्द्र तिवारी को दुर्घटना दावों के अंतर्गत न्यायालय में विधिक व्यवसायीक का विशेष कार्य करने पर सम्मानित करते हुए कहा कि इनका अदालत के प्रति बहुत ही सरल भाषा व काम के प्रति समर्पित रहने से अदालत की गरिमा बढ़ी हुई है l इसके अलावा अधिक मेहनत से इन्होने बहुत ही कम समय में अच्छा मुकाम हासिल कर हुए जन समुदाय के लिए विशेष पहचान बनाई l जिसके लिए बधाई के पत्र है l न्यायाधीश ने प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य कामना की है l न्यायालय में मौजूद सभी अधिवक्ताओ ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें दी l साथ ही इसी तरह से मेहनत, लगन से काम करने के लिए प्रेरणा देते हुए उत्साह वर्धन किया l सीनियर अधिवक्ताओ ने श्री तिवारी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह से आदत में सभी अधिवक्ताओ को मेहनत व काम के प्रति विशेष रूचि रखते हुए काम करने की जरूरत है l जिससे न्यायालय के प्रति लोगो का विश्वास हमेशा बना रहे l उन्होंने कहा कि अदालत के सभी कामों में रूचि रखते हुए जनपद के हर नागरिक के काम को समय से पूरा किया है जिसके लिए सभी अधिवक्ता समय को प्रसन्नता है l

