Uncategorizedअन्य खबरेबिहारसीवान

महाराजगंज को जिला बनाने की मांगों को लेकर महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

महराजगंज को जिला बनाओ को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा प्रदर्शन तेज

महाराजगंज को जिला बनाने की मांगों को लेकर महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए योगी अंगद जी महाराज ने कहा कि महाराजगंज को जिला बनाने की मांगों को लेकर 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से महाराजगंज मौनिया बाबा स्थान से दंडवत यात्रा महेंद्रनाथ तक करेंगे उसके बाद पैदल यात्रा बाबा महिंद्रा नाथ से पटना तक करेंगे और समय आने पर बिहार सरकार सीएम के आवास पर जाकर वहां पर धरना प्रदर्शन अनशन आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन अनिश्चितकालीन चलेगा। योगी अंगद जी महाराज लगातार महाराजगंज के जिला बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महाराजगंज को जिला घोषित करने के लिए सरकार से

मांग को करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक यह आंदोलन चलते रहेगा। धरना प्रदर्शन में स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, मारकंडेय सिंह, आत्मा कुमार सिंह, समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता, मधुसूदन सिंह, अमित कुमार सिंह, रामनारायण पाठक, दयाशंकर द्विवेदी, अली इमाम आदि थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!