
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

बांदा में बाढ़ और बारिश को देखते हुए जनपद पुलिस ने आवागमन के लिए कुछ यातायात के निर्देश जारी किया है l पुलिस के अनुसार यमुना और केन नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के वजह से नदी के तटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है, मुख्य मार्गों में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है l बांदा चिल्ला घाट रोड में ललौली की तरफ मुख्य मार्ग में बाढ़ का पानी भर गया है, पपरेंदा से चिल्ला के बीच भी मुख्य मार्ग में बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे बांदा चिल्ला कानपुर मार्ग में वाहनों का आना जाना बंद हो गया। बांदा बबेरू राजापुर मार्ग में कमासिन और राजापुर के बीच मुख्य मार्ग में पानी भर गया है जिससे वाहनों का आना जाना बंद हो गया है l जनपद हमीरपुर में भी यमुना बेतवा नदी में बाढ़ की स्थिति के कारण पपरेंदा से हमीरपुर की तरफ वाहनों को बंद कर दिया गया है ।बांदा से कानपुर,फतेहपुर और प्रयागराज जाने के लिए बेंदाघाट पुल, औघासी घाट पुल से या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आ जा सकते है । पुलिस ने अनुरोध किया है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जलमग्न मार्गों और रपटों से वाहन न ले जाएं, ऐसे मार्गों में पैदल भी न चलें, बाढ़ को देखने और सेल्फी आदि लेने के लिए नदी के किनारे या बाढ़ ग्रस्त मार्गों में भ्रमण न करें। सुरक्षित मार्गों से आवागमन करे वहीं जिलाधिकारी, जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने भी बाढ़ के कारण खराब हो रहे मार्ग का निरिक्षण किया है साथ ही रास्ते से बह रहे से न निकलने की नसीहत दी है वहीं चिल्ला में प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी घुसने से विद्यालय बंद है l

