
जिला रिपोर्टर
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आरक्षक चालकों से बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने पर किया प्रशिक्षण संवाद
प्रशिक्षण, चुनौतियों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत संवाद — प्रमाण-पत्र वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की कामना
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की उपयोगिता व चुनौतियों पर दिया मार्गदर्शन
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आज दिनांक 12 अप्रेल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरक्षक चालकों से संवाद किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पुलिस विभाग में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन
संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक चालकों को उनके बुनियादी प्रशिक्षण की महत्ता एवं उपयोगिता समझाई गई। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कार्यवाही के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया।
03 माह का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
आरक्षक चालक का बुनियादी प्रशिक्षण दिनांक 09 जनवरी से 09 अप्रैल 2026 तक (03 माह) पुलिस लाइन टीकमगढ़ में संपन्न कराया गया।
इस प्रशिक्षण में—
* 01 आरक्षक चालक (बालाघाट इकाई)
* 03 आरक्षक चालक (निवाड़ी इकाई)
* 02 आरक्षक चालक (टीकमगढ़ इकाई) सहित कुल 07 आरक्षक चालक शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार इंडोर एवं आउटडोर दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रतिभागियों द्वारा आभार व्यक्त
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी आरक्षक चालकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आरक्षक चालकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , सूबेदार पुलिस लाइन उत्तम सिंह सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

