मुस्कान अभियान:-SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने दिल्ली व मथुरा से 02 नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी
आरोपियों पर सख्ती—बहला-फुसलाकर ले जाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई
वर्ष 2026 में 40 से अधिक नाबालिगों की सुरक्षित वापसी
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना द्वारा प्रदेश स्तर पर नाबालिगों दस्तयाबी हेतु ‘मुस्कान अभियान’ संचालित किया जा रहा है जिसके तहत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिगों की तलाश एवं सुरक्षित पुनर्वास के लिए सतत और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान संवेदनशीलता, तत्परता और आधुनिक तकनीक के समन्वय से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को संभावित स्थानों पर सक्रिय जांच, मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा कर त्वरित एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बरामदगी
थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 111/2026 एवं 143/2026 (धारा 137(2) बीएनएस) के अंतर्गत गुम दो नाबालिग बालिकाओं के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिकाओं को दिल्ली एवं मथुरा से सुरक्षित बरामद कर विधि सम्मत कार्रवाई उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
प्रकरण में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपियों को भी पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है, जिससे इस तरह के अपराधों पर सख्त संदेश गया है।
टीमवर्क से सफलता
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सराहनीय भूमिका निरीक्षक रवि भूषण पाठक, उनि राजवीर सिंह प्रधान आरक्षक सुखदीन, रतीराम, आरक्षक अरविंद, गौरीशंकर,रामसखी, अजय, शैलेन्द्र रावत, कामिनी ने सराहनीय भूमिका निभाते हुए अभियान को सफल बनाया।
अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियां
वर्ष 2026 में संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 40 से अधिक गुम नाबालिगों को विभिन्न राज्यों एवं शहरों से सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है। यह उपलब्धि पुलिस की सक्रियता, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नाबालिग सुरक्षा—पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना लगातार सुदृढ़ हो रही है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश-
हर बच्चे की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है—सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ही हमारा संकल्प है।
🔹 टीकमगढ़ पुलिस
सुरक्षा • संवेदनशीलता • विश्वास — जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
1 day ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
2 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
2 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
3 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
3 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
3 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
3 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
3 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
4 days ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन