
*गांव
बस्ती चलो अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही संपर्क – सम्मान, स्वच्छता कार्यक्रम व जन चौपाल से गिनाई शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं।*
टीकमगढ़। गांव बस्ती चलो अभियान के तहत पुरे जिले में भाजपा द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने आज सुबह विश्वनाथ चौराहा वार्ड नंबर 3 में नगर मंडल द्वारा पार्षद बृजकिशोर तिवारी व मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम , हितग्राही संपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया , वहीं मवई एवं लार मजना पंचायत में मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम एवं जन चौपाल में मुख्य रूप से सरोज राजपूत उपस्थिति रही। सरोज राजपूत द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले,विजय पटैरिया, पुष्पा यादव ,मीरा खरे ,संध्या सोनी, जुगल किशोर व्यास , देवेंद्र सेन ,मनोहर अहिरवार, कुंवर अक्षय सिंह, अंकित तिवारी, अंशुल सोनी, राजेश सोनी, हिमांशु जैन,हनी जैन, संस्कार रजक, ओम प्रकाश चढ़ार, रानू नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय का मंत्र लेकर चल रही है जिसमें अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाकर उसे विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है । महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण 2.0 जैसी भाजपा सरकार की योजनाओं से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व पोषण का आधार बनेगी । वहीं किसान सम्मान निधि से छोटे किसानों को फायदा हुआ यह वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है एवं युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना तथा शिक्षा में स्कॉलरशिप से आम युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनकर लघु उद्योग स्थापित कर पा रहा है। समय-समय पर अपने जिले टीकमगढ़ में विकास की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मेरे द्वारा प्रदेश शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे एवं संगठन में छोटे कार्यकर्ताओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

