ताज़ा ख़बरें

झांसी उत्तर प्रदेश. एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा झांसी द्वारा अटल पार्क एकतापार्क मे योग दिवस

एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा झांसी द्वारा अटल एकता पार्क में योग दिवस

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

झांसी उत्तर प्रदेश

21जून 2025

 

 

झांसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ झांसी मनस्विनी तथा उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा अटल एकता पार्क में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ने सभी को 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयासों द्वारा योग वापस सभी की दिनचर्या में शामिल हुआ है। योग, भारतीय मनीषियों द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र की समृद्धि और विकास में सहयोग कर सकता है। आइए, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।करें योग और रहें निरोग।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। पतंजलि महिला पीठ की संजू शर्मा जी, सुनीता गुप्ता तथा उर्वशी द्वारा सभी को विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए।

कार्यक्रम उपरांत सभी को प्रोटीन युक्त अंकुरित सलाद छाछ इत्यादि स्वल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा की एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक रजनी गुप्ता, व्यापार मंडल से रश्मि महेंद्रु, शिवानी वर्मा, अलका मित्तल, मनस्विनी से संयोगिता सेन रीमा गुप्ता, पतंजलि से संजू तिवारी तथा भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष अनिल तिवारी के साथ सभी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

अंत में रजनी गुप्ता ने सभी का आभार व्य क्त किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!