* घचाई। थाना क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा रात में गश्त न करने पर चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। किसानों के खेतों पर लगे पंपिंग सेट प्रतिदिन चोरी हो रहे हैं। अब तक दर्जनभर से अधिक पंपिंग सेट चोरी हो चुके हैं। शनिवार की रात फिर चोरों ने थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेत पर लगे पंपिंग सेट चोरी कर ली है। 20 दिन पहले बलरामपुर में चोरों ने घर में घुसकर नगदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली थी लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार हो रही चोरियों से लोगो में दहशत है। घुंघचाई थाना क्षेत्र मे पिछले एक महीने से चोरी का ग्राफ बढता जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस नींद से नहीं जाग रही है। इन दोनों कर किसानों के खेतों पर लगे पंपिंग सेट चोरी कर रहे हैं। 20 दिन में एक दर्जन से अधिक चोरों ने पंपिंग सेट चोरी कर लिया है। शनिवार की रात थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास घुंघचाई निवासी करुणा शंकर बाजपेई के खेत में लगे चोरी कर ली है। इससे पहले गांव के ही रामकृष्ण शर्मा के खेत पर लगे पंपिंग सेट चोर चोरी कर ले गए थे। उसके अलावा 3 दिन पहले गुरुवार की रात शहबाजपुर निवासी कुलदीप सिंह की पपिंग सेट चोरी हो गई थी। घनश्यामपुर निवासी परमजीत सिंह की खेत पर लगी पपिंग सेट चोरों ने चोरी कर ली थी घुंघचाई के रहने वाले रामबहादुर त्रिवेदी और दिलावलपुर निवासी रवि शुक्ला , बलरामपुर निवासी कल्याण सिंह की पंपिंग सेट पुलिस चौकी के पीछे से चोरी कर ली गई। बेखौफ चोर एक दर्जन से अधिक पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस गस्त की पोल खोलकर रख दी है। लेकिन इसके बाद भी घुंघचाई पुलिस अभी तक नींद में है। इन घटनाओं के अलावा पांच जून को बलरामपुर पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर सिकंदर यादव के घर में चोरों ने घुसकर 1,35 लाख रुपए की नगदी और जेवरात सहित करीब पंद्रह लाख रुपए की चोरी कर ली थी सभी घटनाओं के तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के लापरवाही के चलते चोरी की घटनाओं पर अंकों से नहीं लग पा रहा है। बेखौफ चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सिंचाई के लिए किसानों के खेतों पर लगे पंपिंग सेट लगातार चोरी हो रहे हैं ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी जा रही है लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। किसान खेतों पर रहकर रत जगा कर रखवाली करने में जुटे हुए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं। चोर लगातार खेतों पर लगे पपिंग सेट को निशाना बना रहे हैं। दर्जनों घटनाएं होने के बाद भी खुलासा ना होने से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। हालांकि कुछ चोरी की घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खानापूरी कर ली लेकिन घटना का बर्कआउट करने की हिम्मत नही जुटाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात्रि गस्त नहीं की जा रही है जिससे लगातार घटनाएं हो रही है। —— शनिवार की रात पंपिंग सेट चोरी होने की तहरीर मिली है इससे पहले की तहरीरें थाने में दी गई है कुछ घटनाओं की प्राथमिकी लिख दी गई है। पुलिस लगातार रात्रि गस्त कर रही है मैं भी रात भर गस्त कर रहा हूं। जो घटनाएं हुई है उनकी जांच कराई जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी हुआ माल को no बरामद किया जाएगा आज से रात्रि गस्त और भी बढ़ा दी गई है। अब कहीं भी चोरी की घटनाएं नहीं होने दी जएगी विशेष कुमार थानाध्यक्ष, घुंघचाई
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
7 days ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
1 week ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
2 weeks ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
2 weeks ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी