Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

संदिग्ध दशा में ग्रामीणों ने युवक को दबोचा, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध दशा में ग्रामीणों ने युवक को दबोचा, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध दशा में झाड़ी में बाइक

लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में शनिवार की देर रात झाड़ी में बाइक देख ग्रामीण सकते मे आ गये। इधर चोरी की बढ़ी वारदातों को लेकर ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। ऐसे मे सडक किनारे झाडी में बाइक को देख ग्रामीणों मे चोरी की घटना की आशंका उत्पन्न हो गयी। ग्रामीण भी छिपकर बाइक की नाकेबंदी करने लगे। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पूरब गांव के निकट सड़क किनारे एक बाइक झाड़ी में ग्रामीणों को खड़ी दिखी। बाइक को लेकर धीरे धीरे गांव तथा आसपास फुसफुसाहट बढ़ गयी। आशंकित ग्रामीणों ने बाइक को झाडी से हटाकर अन्यत्र ले जाकर छिपकर नाकेबंदी करने लगे। रात करीब दो बजे एक युवक झाडी में खड़ी बाइक को नदारद देख उसकी खोजबीन करने लगा। तभी ग्रामीणों ने हल्ला मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक की खोजबीन बदमाश परेशान भटक रहे थे। ग्रामीणों के चंगुल में बाइक की खोजबीन करने वाला युवक आ गया। चोरी की आशंका में भयभीत ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर सांगीपुर पुलिस पहुंची तब ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पिटे युवक को बाइक सहित थाने लेकर चली गयी। रविवार को पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों को चोरी की आशंका हो गयी थी। थानाध्यक्ष सांगीपुर मनीष कुमार का कहना है कि मामला आशनाई से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!