Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

शेखपुरा में सदर प्रखंड अंतर्गत बिहटा गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव के दबंगो की दबंगई के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई

शेखपुरा में दबंगों के दबंगई के खिलाफ महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, शेखपुरा एसपी को ज्ञापन सौंप कर लगाई न्याय की गुहार

👉 लोकेशन: सदर प्रखंड बिहटा गांव..
👉 जिला: शेखपुरा( सदर प्रखंड अंतर्गत बिहटा गांव )..
👉 रिपोर्टर:तरुण कुमार सिंह..
………………………
👉 शेखपुरा/ सदर प्रखंड बिहटा गांव / कलेक्ट्रेट ऑफिस: दिन गुरुवार को शेखपुरा बिहटा गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शेखपुरा के कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव के दबंग की दबंगई के खिलाफ शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार से गुहार लगाई. कलेक्ट्रेट पहुंची दर्जनों महिलाओं ने कहा कि हम लोग महादलित वर्ग के लोग हैं. हम लोगों के घरों से निकलने वाले नाली के पानी को गांव के ही दबंग कृष्ण के लोगों में विनोद यादव, जयशंकर यादव तथा परशुराम यादव सहित अन्य बांधकर बहाने से रोक दिया करते हैं. जिसके कारण महादलित टोला के घरों के चारों तरफ जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

👉 आपको बताते चलें कि नाली के पानी का निकासी बंद कर दिए जाने के करण जमा गंदा पानी सड़क दुर्गंध देना शुरू कर देता है। जिसके कारण मोहल्ले में बीमारियां फैलने की आशंका और बढ़ गई है। महिलाओं ने कहा कि इतना ही नहीं दबंगों ने उन लोगों नेगेट 5 जून को हमारे टोले के घरों से जुड़े बिजली के तार को भी काट कर गिरा दिया। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में हम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में बिजली का बल्ब और पंखा सारा बंद हो गया है। दबंगों द्वारा हम लोगों को बराबर धमकी भी दी जा रही है।

👉 दरअसल दबंग के अत्याचार से पीड़ित हम लोग हथियावां थाना पुलिस में भी गुहार लगाई थी। लेकिन इसका कोई निदान नहीं निकल पाया। शेखपुरा एसपी से मिलने पहुंची महिलाओं ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नाली के पानी का निकासी करवाने की मांग पर शासन से की है। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन नाली का निर्माण करनाली का पानी बगल के पोखर में गिरने की व्यवस्था देती है तो जल जमाव की स्थिति सदा के लिए खत्म हो जाएगी

👉 शेखपुरा से तरुण कुमार के रिपोर्ट..
👉 इसे भी पढ़ें : खनिज विभाग का नकली चालान बनाने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार..

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!