Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

कांठ में सड़क किनारे पड़ा मिला साधू, मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो सकी साधू की पहचान

मृतक अज्ञात साधू।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। थाना क्षेत्र कांठ में अमरोहा मार्ग स्थित गांव मुख्त्यारपुर नवादा में सड़क के किनारे एक साधू पड़ा मिला, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों से साधू को मृत घोषित कर दिया।

कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक 65 साल के वृद्ध साधू को पकड़ा देखा तो 108 एम्बुलेंस से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही ग्रामीणों ने कांठ पुलिस को भी इसकी सूचना दी। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने साधू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने साधू की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सोमवार शाम खबर लिखे जाने तक भी उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

कांठ के थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि से साधू की मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक साधू की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि वह कौंन था और कहां का रहने वाला है।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!