*भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गणेश सिंह 84949 मतों से विजयी घोषित*
*सतना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित*
सतना 04 जून 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 4 जून को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 सतना के मतों की गणना का कार्य शासकीय
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ। मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सतना श्री अनुराग वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री गणेश सिंह को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा से 84949 मतों से विजयी होने पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मतगणना स्थल पर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 09 सतना की मतगणना के अंतिम परिणाम पत्रक और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार लोकसभा क्षेत्र सतना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री गणेश सिंह को 459728 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 374779 मत मिले। इस प्रकार श्री गणेश सिंह अपने
निकटतम प्रतिद्वंदी श्री सिद्धार्थ कुशवाहा से 84949 मतो से विजयी रहे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री नारायण त्रिपाठी 185618 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रत्याशी श्री गणेश सिंह को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा निर्वाचित घोषित किया जाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सभी एआरओ एवं गणना प्रेक्षक उपस्थित रहे।
लोकसभा निर्वाचन-2024 में सतना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पश्चात घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अजीत को 1891, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अशोक कुमार गुप्ता को 1265, भारतीय जनमोर्चा पार्टी के हरिशंकर प्रसाद को 945, न्याय धर्मसभा पार्टी की रंजना मिश्रा को 915, बहुजन द्रविड़ पार्टी के अशोक कुमार को 2399, अखिल भारतीय हिंद क्रांति
पार्टी के ननकू यादव को 1259, मानवीय भारत पार्टी के अजीज अहमद कुरैशी को 2082, राष्ट्रीय दलित आदिवासी महासभा के सुखलाल को 1617 मत प्राप्त हुये। निर्दलीय अभ्यर्थी चन्द्रभान को 3398, दुर्गेश कुमार को 5921, कलीम अहमद को 1630, छेदीलाल को 4061, सफी उल्ला खान को 2614, राहुल दाहिया को 4277, अशोक कुमार को 947 और ऋषभ सिंह को 1073 मत प्राप्त हुये।
कुल विधिमान्य मतों की संख्या 1056419 और नोटा के मतों की संख्या 2553 रही। प्रतिक्षेपित मतो की संख्या 698 रही। कुल मतों की संख्या 1059670 रही।
*अभ्यर्थियों को मिले डाक मतपत्रों की संख्या*
लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिये चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिले डाक मतपत्रों की स्थिति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गणेश सिंह को 1355, इंडियन नेशनल कांग्रेस के डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 797 और बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी को 315 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। इसी प्रकार रंजना मिश्रा और हरिशंकर तिवारी को 10-10, कलीम अहमद को 8, अशोक कुमार गुप्ता को 6, ननकू यादव, ऋषभ सिंह, चंद्रभान को 5-5, अशोक साकेत को 3, अशोक बौद्ध, दुर्गेश विश्वकर्मा, शफी उल्ला को 2-2 तथा छेदीलाल प्रजापति, राहुल दाहिया, सुखलाल वर्मा को एक-एक डाक मतपत्र प्राप्त हुये। नोटा में 15 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। कुल 3249 डाक मतपत्रों में 2536 डाक मतपत्र वैध पाये गये। 698 डाक मतपत्र प्रतिक्षेपित किये गये।
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
7 days ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
1 week ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
2 weeks ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
2 weeks ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी