*चार जून को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इंडी गठबंधन का कुनबा बिखर जायेगा – हिन्दू महासभा*
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव चुनाव 2024 के अंतिम सातवें चरण का मतदान निर्विघ्न संपन्न होने पर देशवासियों को लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह एवं हर्षोल्लास से शामिल होकर मतदान करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा, जो चुनाव तंत्र के प्रति मददाताओं की उदासीनता को दर्शाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मतदान करने वाले मतदाताओं को पुरस्कृत – सम्मानित करने अथवा विशेष राजकीय सुविधा प्रदान करने की एक सशक्त नीति बनाकर लागू करने से भविष्य में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता हैं। उन्होंने सात चरणों के लंबे चुनावी प्रारूप को निष्पक्ष और विधिपूर्वक संपन्न करवाने पर भारतीय निर्वाचन आयोग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चार जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो तिहाई से अधिक बहुमत से नई सरकार के गठन का परिणाम घोषित होगा और इंडी गठबंधन का कुनबा पूरी तरह से बिखर जायेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग और उसके परिश्रमी अधिकारियों ने पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाते हुए विपक्षी दलों की किंतू परंतु की आशंकाओं को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार गठित होने की संभावना देश और देशवासियों के लिए प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। अल्पसंख्यकों के अधिकारों और कर्तव्यों की सुरक्षा के साथ देश के बहुसंख्यक समाज के समग्र विकास की योजना तैयार होगी तथा भारत वैदिक कालीन वैभव पुनः प्राप्त करेगा।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि चार जून के बाद इंडी गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दल हार के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण कर आपस के लड़ेंगे और इंडी गठबंधन का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। इसी के साथ राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक विरासत का बोरिया बिस्तर उठाकर इटली रवाना होने पर विवश होना पड़ेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि इस बार मतदाताओं ने धर्म और जाति के नाम पर वोट की राजनीति को नकारते हुए देश और समाज के सशक्तिकरण के नाम पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने जाति के नाम पर मतगणना करवाने का मुद्दा अपने घोषणा में शामिल करके सिद्ध कर दिया कि उनकी हिन्दू समाज को जातिवाद में बांटकर कमजोर करने के साथ जेहादी और अलगाववादी शक्तियों को संरक्षण देने की पुरानी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। इंडी गठबंधन की इसी नीति ने मतदाताओं, विशेषकर बहुसंख्यक समाज के मतदाताओं को नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भविष्य में अब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में कभी वापस नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि एक नए राजनीतिक शक्ति का उदय होने के बाद ही भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जा सकता है, जिसकी वर्तमान में दूर दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
जूनियर कन्या छात्रावास जेवर में नहीं मिला एक भी छात्र अधिक्षिका की कार्य-प्रणाली पर उठे सवाल
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त ” छठ पर्व ” भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का सुटिंग 28 एवं 29 जुलाई 26 को गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखण्ड के नेचुआ जलालपुर सासामुसा में प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर प्रोडक्शन हाउस द्बारा होगी।
5 days ago
बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाए प्रोत्साहित, कचरा वाहनों की जीपीएस से की जाएं निगरानी
5 days ago
जेवर स्कूल में मिड डे मील पर सवाल, छात्रो ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई गुहार परिसर में गंदगी मध्यान भोजन और अव्यवस्थित के भी आरोप
6 days ago
गोपालगंज बिहार।कुशीनगर, सीवान एवं गोपालगंज जिले के पुरूष महिला लडका लड़की कलाकार जो बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित डाकयूमेंटी फिल्मस में काम करने के इच्छुक 15.7.26 तक9304836338 पर संपर्क कर ओडीशन कोड प्राप्त कर19. 7.26 को आयोजित कलाकार चयन कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर चयनित हो।
1 week ago
शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
1 week ago
पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण
1 week ago
टीकमगढ़ में जमीन प्लांट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध नियमों का हवाला देकर जताई आपत्ति
2 weeks ago
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा घन्सू प्रजापति 60 वर्षीय दलित बुर्जुग को दबंगों असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या एवं नाती आंख बहूं अस्पताल में।
2 weeks ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा लिखित एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक का प्रकाशन शीघ्र