ताज़ा ख़बरें

जेवर स्कूल में मिड डे मील पर सवाल, छात्रो ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई गुहार परिसर में गंदगी मध्यान भोजन और अव्यवस्थित के भी आरोप

जेवर के स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल: छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार, परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाओं के भी आरोप

 

टीकमगढ़। लिधौरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जेवर के शासकीय माध्यमिक एकीकृत विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना और स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। विद्यालय के छात्र मयंक कुशवाहा और अयान खान ने टीकमगढ़ कलेक्टर को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुरूप भोजन नहीं मिल रहा है। भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के पोषण पर असर पड़ रहा है।

 

इधर, जेवर के शंकरजी खिरक स्थित शासकीय स्कूल परिसर में भी अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। ग्रामीण दीनदयाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विद्यालय भवन और शौचालय के आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं ग्रामीण अरुण प्रताप सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की सड़क समस्या को लेकर वीडियो जारी किया है। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।

 

ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, मध्याह्न भोजन योजना और अन्य स्थानीय समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

क्या बोले तहसीलदार

 

लिधौरा तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा संबंधित पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करूंगा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!