
टीकमगढ़ में जमीन और प्लाट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध सामने आया है।नियमों का हवाला देकर जताई आपत्ति
बुंदेला ने कहा कि टीकमगढ़ जैसे पिछड़े जिले में इतनी अधिक बढ़ोतरी उचित नहीं है, जबकि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में इस वर्ष औसतन 15 से 30 प्रतिशत तक ही वृद्धि हुई है और कुछ जगहों पर दरें कम भी की गई हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में मध्य प्रदेश बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत और पुनरीक्षण नियम 2018 का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का प्रारूप सार्वजनिक करने के बाद ही सुझाव और आपत्तियों का अवसर देना चाहिए था।
नई गाइडलाइन की मांग
यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कलेक्टर से वर्तमान ड्राफ्ट गाइडलाइन को रद्द कर नई दरें तय करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को रजिस्ट्री शुल्क में राहत मिल सके।
कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने रविवार को कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में दरों पर पुनर्विचार करने और उन्हें घटाने की मांग की है। उन्होंने नई गाइडलाइन तैयार करने का भी आग्रह किया है।
दर बढ़ोतरी पर सवाल
विधायक का कहना है कि जिला मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2026-2027 के लिए रजिस्ट्री दरों में बिना पर्याप्त आधार के वृद्धि की है। उनके अनुसार यह निर्णय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के कई क्षेत्रों में रजिस्ट्री दरों में 200 से 900 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्षों में यह वृद्धि 10 से 20 प्रतिश
त के बीच रही है।

