Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

मोबाईल फोन आज हमारे जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंश बन चुका है। मोबाइल से हम दुनिया भर की जानकारी प्राप्त करते है। परिवार समाज मित्र बंधुओ से दूर होने पर भी एक दूसरे के समीप होने का एहसास करते है। जहां मोबाईल का चलन दिनोंदिन बढ रहा है वही मोबाईल से होने वाली धोखेबाजी परेशानी मे डाल देता है। कई बार केवाइसी के नाम पर भी धोखा हो जाता है। फेक काॅल भी उलझन मे डाल देता है। कई बार आनलाईन काम करते हुए ना चाहते भी धोखाबाजों के शिकार बन जाते है। इन सभी कै लिए डीओटी ने एडवाइजरी जारी की है। मोबाईल यूजर को सावधान रहना चाहिए। डीओटी किसी भी व्यक्ति को ऐसे काॅल करने के लिए अधिकृत नही करता है। कई बार डीओटी के नाम से केवाइसी पूर्ण न होने की बात कहकर मोबाईल बंद होने रोकने के लिए पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। इस प्रकार के किसी भी जालसाजी से बचना चाहिए। किसी प्रकार के धोखे के शिकार होने पर हेल्पलाइन-1930 पर काॅल करना चाहिए। www•cyber•crime•gov•in , पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!