मतदाता जागरूकता अभियानःमजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक - - अंकित सिंह लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंबेडकानगर जिले के अकबरपुर नगर इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता संगोष्ठी के जरिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अंकित सिंह ने सभी नव मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वही आरपी एस एम वी एस एम पीजी कॉलेज जाफरगंज के कार्यक्रम में नए युवा मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए पत्रक वितरण किया गया। इसी तरह विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थी परिषद पहचानो मतदाता, मजबूत प्रजातंत्र से इसका नाता, हमारा आह्वान करें मतदान, जैसे संदेश लेकर शहर में पत्रक वितरण ,ग्राम चौपाल,रात्रि चौपाल, बाटी संग बतकही कार्यक्रम शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जारी है। जिसके जरिए सभी को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रांत सह मंत्री अतुल सोनी,जिला संयोजक विज्ञेष श्रीवास्तव,जिला सह संयोजक पुनीत दिवेदी,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पांडेय,तहसील संयोजक नितिन गुप्ता,शिवम राणा,नगर मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ,अभय ,आदित्य,आदर्श,राजा,आदि लोग मौजूद रहे
डीएवी परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
16 hours ago
10वीं बोर्ड में 90.4% अंक हासिल कर सैय्यद अहमद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
20 hours ago
दिनांक १७ अप्रैल २०२६ शुक्रवार को फेसबुक पर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
20 hours ago
आग के मुहावने पर घोड़ा डोंगरी नगर परिषद
20 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। धमाका। देवरिया मे प्रशासनिक हड़कंप. वकील की मौत के मामले मे SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड.लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा प्रहार विभागीय जांच के आदेश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
20 hours ago
लखनऊ/देवरिया। “?रेट फिक्स . न्याय फेल ” _बरहज के घूसखोर एसडीएम बिपिन द्विवेदी निलंबित विभागीय जांच के आदेश से मचा भूचाल। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
20 hours ago
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
20 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
20 hours ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। सख्त अफसर का तबादला ? देवरिया से DGP मुख्यालय तक _उपलब्धियों के बीच उठे सवाल ? लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
20 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। अगर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तो फिर ऊन प्रशासनिक अधिकारियों पर सम्मान रुप से कार्रवाई क्यों नही हो रही जिनकी जिम्मेदारी थी कि अवैध कार्य को रोका जाए क्या उनकी चुप्पी उनकी निष्क्रियता किसी अपराध से कम है अब जिम्मेदारी समान है तो कार्रवाई समान क्यों नहीं ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की कलम से